कोरोना वायरस ने फिर दिखाया कहर, 3,303 नए मामले के साथ इतने लोगों की हुई मौत

कोरोना वायरस ने फिर दिखाया कहर

Update: 2022-04-28 08:29 GMT
नई दिल्ली/आईजोल। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 3,303 नये मामले सामने आए, जिनमें से 1367 मामले सिर्फ राजधानी दिल्ली के हैं। इस दौरान यहां 1042 लोगों ने इस महामारी को बात दी, लेकिन स्वस्थ होने वाले लोगों की तुलना में संक्रमण के नये मामलों की संख्या अधिक रही, जिसके कारण यहां सक्रिय मामले 324 बढ़कर 4832 हो गए। यहां पर अब तक 1847456 लोग कोविड-19 को मात दे चुके हैं, वहीं 26170 लोगों ने इसके कारण जान गंवाई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक 188 करोड़ 40 लाख 28 हजार 126 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 3303 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 16 हजार 980 हो गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.04 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.66 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 2563 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 25 लाख 28 हजार 126 कोविड से उबर चुके हैं।
स्वस्थ होने की दर 98.74 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में चार लाख 97 हजार 669 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में अब तक कुल 83 करोड़ 64 लाख 71 हजार 748 कोविड परीक्षण किए गये हैं। इस दौरान देश में कोविड से 39 मरीजों की मौत हुई, जिसके बाद इस जानलेवा विषाणु से जान गंवाने वालों लोगों की संख्या बढ़कर 523693 हो गयी। हरियाणा में सक्रिय मामलों में 38 की वृद्धि हुई है। राज्य में इस समय 2021 सक्रिय मामले हैं। इस दौरान 496 लोगों के स्वस्थ होने से महामारी से उबरने वाले मरीजों की कुल संख्या 978174 हो गयी। पिछले 24 घंटों के दौरान यहां कोविड-19 से एक मरीज मरीज की मौत हुई और मृतकों का आंकड़ा 10,619 हो गया। केरल में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में 77 की वृद्धि होने से इनकी संख्या 2737 हो गयी है। इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 228 बढ़कर 6468629 हो गयी, जबकि मृतकों की संख्या में 36 की बढ़ोतरी होने से यह आंकड़ा 68952 पर पहुंच गया है।
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 68 सक्रिय मामले बढऩे से कुल सक्रिय मामले 1,384 हो गये हैं। राज्य में इस दौरान 189 लोग महामारी से उबरे और स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 2048671 हो गयी। इस दौरान एक मरीज की मौत होने से राज्य में मृतकों की संख्या 23,506 हो गयी। महाराष्ट्र में इस दौरान सक्रिय मामले 12 बढ़कर 955 हो गये हैं। राज्य में 174 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 7728471 हो गयी। यहां पिछले 24 घंटों में किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों का आंकड़ा 1,47,838 पर स्थिर रहा।
पूर्वोत्तर राज्यों के मामले
पूर्वोत्तर राज्य असम में पिछले 24 घंटों में एक घटकर सक्रिय मामलों की संख्या नौ हो गयी। वहीं, राज्य में इस दौरान इस महामारी से किसी मरीज की मौत नहीं हुई, जिसके कारण मृतकों का आंकड़ा 7,986 पर स्थिर रहा। यहां अब तक 716215 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं। मिजोरम में सक्रिय मामले पिछले 24 घंटों में 29 बढ़कर 730 हो गये। इस दौरान राज्य में 114 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 225811 हो गयी। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 696 है। कर्नाटक में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 27 बढ़कर 1,755 हो गयी जबकि 99लोगों के स्वस्थ होने के बाद कोरोना मुक्त लोगों की संख्या 3905397 हो गयी है। मृतकों का आंकड़ा 40,057 पर स्थिर है।
उत्तराखंड में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या तीन घटकर 450 हो गयी है। राज्य में अभी तक 429296 लोग इस जानलेवा वायरस से निजात पा चुके हैं, जबकि मृतकों की संख्या 7,693 है। पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले 22 बढ़कर 288 हो गये तथा कोरोना मृतकों का आंकड़ा 21,201 पर पहुंच गया है। राज्य में संक्रमण मुक्त लोगों की संख्या 30 बढ़कर 1996630 हो गयी है। तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में 43 सक्रिय मामले बढ़े। राज्य में इस समय 447 लोग कोरोना संक्रमित हैं। यहां इस दौरान 34 लोगों के कोरोना मुक्त होने के बाद महामारी से उबरने वालों की कुल संख्या 3415284 हो गयी, जबकि मरने वालों की संख्या 38,025 पर बरकरार है। तेलंगाना में सक्रिय मामले पिछले 24 घंटों में 38 बढ़कर 276 हो गये हैं, जबकि मृतकों का आंकड़ा 4,111 पर स्थिर है। राज्य में कोरोना मुक्त लोगों का आंकड़ा 787519 पर जा पहुंचा।
ओडिशा में पिछले 24 घंटों में कोरोना के सक्रिय मामले 10 बढ़कर 133 पहुंच गए। राज्य में अभी तक 1278760 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं तथा मृतकों का आंकड़ा 9,124 पर स्थिर है। गुजरात में कुल सक्रिय मामलों की संख्या छह बढ़कर 105 जा पहुंची है। पिछले 24 घंटों में यहां 09 लोगों के स्वस्थ्य होने से महामारी से उबरने वालों की संख्या 12,13,230 हो गयी है। मृतकों की संख्या 10,943 पर स्थिर है। पंजाब में इस दौरान कोरोना के छह सक्रिय मामले घटने से कुल सक्रिय मामले 172 हो गए हैं और संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 741592 हो गयी है। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 17,748 पर हो गया है। राजस्थान में कोरोना के सक्रिय मामले 39 बढ़कर 242 हो गये हैं। कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 1273677 हो गयी है तथा मृतकों का आंकड़ा 9,552 पर स्थिर है। मध्य प्रदेश में सक्रिय मामले पांच बढ़कर 83 हो गया। राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या में सात का इजाफा होने से यह 1030533 पर पहुंच गयी है जबकि अभी तक 10735 लोगों की इस जानलेवा वायरस के संक्रमण से मौत हो चुकी है। आंध्र प्रदेश में इस समय 14 सक्रिय मामले हैं। राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या आठ बढ़कर 23,04,926 पर पहुंच गयी, जबकि मृतकों की संख्या 14,730 पर स्थिर है।
Tags:    

Similar News

-->