महिला पर चाकू से हमला, चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज

युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप (Live-in Relationship) में रह रही 30 वर्षीय महिला (30 Year Old Woman) युवक को छोड़कर अपनी मां के पास रहने चली गयी थी

Update: 2022-05-20 14:40 GMT

जलगांव : युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप (Live-in Relationship) में रह रही 30 वर्षीय महिला (30 Year Old Woman) युवक को छोड़कर अपनी मां के पास रहने चली गयी थी। इसी से नाराज प्रेमी युवक (Youth) ने महिला पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया है, इस संबंध में 19 मई को मामला दर्ज किया गया है। रामानंद नगर पुलिस (Ramanand Nagar Police) ने चार लोगों को गिरफ्तार (Arrested) किया है।

पुलिस के मुताबिक जलगांव के गेंदालाल मिल इलाके की 30 वर्षीय महिला रामानंद नगर इलाके के बंटी उर्फ प्रद्युम्न नंदू महाले के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। 18 मई को आशा बाब नगर में महिला ने बंटी को छोड़कर मां के साथ रहने चली गई। जिससे नाराज बंटी ने उसके हाथ और सिर पर चाकू मार दिया घटना से हड़कंप मच गया। अन्य तीन ने महिला को रिक्शा में बैठा कर दूर ले गए ताकि शिकायत न हो किंतु महिला की शिकयात पर बंटी उर्फ प्रदुनम नंदू महले रामानंदनगर, अरबाज अमजद खान पठान आजाद नगर गुलशन रजा (चिश्तिया मस्जिद के पास समाधान हरचंद भाई खंडेराव नगर) सोनू उर्फ समीर शेख लुकमान शेख पिंपराला हुडको के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। संदिग्धों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक शांताराम पाटिल द्वारा की जा रही है।


Tags:    

Similar News