Mumbai मुंबई: मुंबई के धारावी इलाके में सोमवार को एक ट्रक में रखे दो गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई, जिस पर काबू पा लिया गया है। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आग की घटना रात 9.50 बजे हुई जब ट्रक सायन-धारावी लिंक रोड पर पीएमजीपी कॉलोनी के नेचर पार्क के पास था।
पुलिस ने बताया कि वाहन के चालक को धारावी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उन्होंने बताया कि घटना से इलाके में दहशत फैल गई और सायन-धारावी लिंक रोड पर यातायात बुरी तरह बाधित हो गया। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि घटना में चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और 19 दमकल गाड़ियों ने आग बुझाई। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Tags: