Maharashtra महाराष्ट्र : वाशिम जिले में बुधवार सुबह एक ट्रक और एक निजी बस की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और 26 अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि ट्रक नागपुर से छत्रपति संभाजीनगर जा रहा था, जबकि बस पुणे से जिले के पेडगांव गाँव के पास करंजा की ओर जा रही थी। यह दुर्घटना सुबह करीब 7 बजे हुई।

अधिकारी ने बताया कि ट्रक का एक टायर फटने के बाद चालक ने नियंत्रण खो दिया। ट्रक दाहिनी ओर मुड़ गया और विपरीत दिशा से आ रही एक बस से टकरा गया।

Tags: