Omkareshwar: नर्मदा में नहाते समय इंजीनियर डूबा, तलाश जारी

Update: 2025-08-18 00:50 GMT
Omkareshwar ओंकारेश्वर: मध्य प्रदेश की तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में रविवार को एक और हादसा हो गया। इंदौर से अपने दोस्तों के साथ नर्मदा दर्शन के लिए आए एक इंजीनियर की नर्मदा में स्नान करते समय डूबने से मौत हो गई। नागर घाट पर चट्टानों के पास नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया, जिसके बाद उसकी तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार, इंदौर निवासी इंजीनियर रामकृष्ण बिरला अपने चार दोस्तों के साथ ओंकारेश्वर आए थे। चार महीने बाद उनकी शादी होने वाली थी। वह अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। रामकृष्ण मूल रूप से खरगोन जिले के भूलगांव के रहने वाले थे और इंदौर में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर अपना करियर शुरू करने वाले थे। इस हादसे से परिवार गहरे सदमे में है।
गोताखोर अमन चौहान, आकाश वर्मा और युवराज ने युवक को बचाने के लिए गोता लगाया, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण उसे बाहर नहीं निकाल पाए। फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है। प्रशासन लगातार नर्मदा में बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव को लेकर चेतावनी जारी कर रहा है, इसके बावजूद श्रद्धालु गहरे पानी और चट्टानों पर स्नान कर रहे हैं। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Tags:    

Similar News