Mp News :मध्य प्रदेश के कटनी-शहडोल राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 पर एनकेजे थाना क्षेत्र के रपटा पेट्रोल पंप के पास एक कार में अचानक आग लग गई। कार मालिक दिलीप रत्नाकर आग लगने के कारणों का पता नहीं लगा सके। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने शॉर्ट सर्किट को संभावित कारण माना है। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
राहगीरों ने तुरंत यातायात पुलिस अधिकारी और एनकेजे थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। इस घटना के कारण राजमार्ग के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। करीब एक घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जले हुए वाहन को हटाया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। एनकेजे पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।