MP News: मध्य प्रदेश के मुरैना में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक लोहा व्यापारी को उसकी दुकान में घुसकर गोली मार दी गई. बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं. इस फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. दरअसल घटना अंबाह थाना क्षेत्र के मिडेला चुंगी पिनहट रोड की है, जहां पुरानी रंजिश के चलते दो स्कूली छात्रों में विवाद हो गया. विवाद के चलते दोनों छात्र अपने दोस्तों के साथ आमने-सामने आ गए|
बाइक और कार पर सवार होकर आए दोनों पक्षों के युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं. इसी बीच दो युवकों ने दुकान में घुसकर लोहा व्यापारी को भी गोली मार दी. फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए. गंभीर रूप से घायल तीनों को जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर किया गया है. फायरिंग से इलाके में दहशत का माहौल है|