भारत
पुलिस भी सुरक्षित नहीं! सब-इंस्पेक्टर की हत्या, झगड़ा सुलझाने पहुंचे थे
jantaserishta.com
10 April 2025 9:01 AM IST

x
फैली सनसनी.
तरन तारन: पंजाब (Punjab) के तरन तारन के एक गांव कोट मोहम्मद खां में सब-इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिसकर्मी गांव में झगड़ा सुलझाने पहुंचा था. इसके साथ ही गांव वालों एक थानेदार का हाथ भी तोड़ दिया. मृतक की पहचान सब-इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह के रूप में हुई है, जबकि घायल पुलिसकर्मी जसबीर सिंह का इलाज चल रहा है.
मृतक पुलिसकर्मी चरणजीत सिंह थाना गोइंदवाल में तैनात था. जानकारी के मुताबिक, इस गांव से आम आदमी पार्टी के सरपंच कुलदीप सिंह के बेटे और गांव के अर्शदीप के साथ कई दिनों से विवाद चल रहा था.
इस विवाद की वजह से बुधवार रात दोनों पक्षों में भिड़ंत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही सब-इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. इस दौरान गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





