MP News: तीन दिन से लापता युवक का शव तालाब में मिला

Update: 2024-11-06 06:42 GMT
MP News: मध्य प्रदेश के पन्ना कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को धरमसागर तालाब के किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है. आपको बता दें कि युवक सोमवार से घर से लापता था और उसने अपने पिता को मोबाइल पर एक मैसेज भेजा था जिसमें उसने लिखा था कि मैं जा रहा हूं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है|
शिवम ने सोमवार को धरमसागर तालाब में छलांग लगा दी थी और SDERF की टीम 2 दिनों से लगातार उसकी तलाश कर रही थी. तालाब में कूदने से पहले युवक ने अपने पिता को एक मैसेज भेजा था जिसमें उसने लिखा था कि पापा मैं हमेशा के लिए जा रहा हूं, मुझे मत ढूंढना. मिली जानकारी के मुताबिक शिवम दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ता था और उसके पिता वन विभाग में पदस्थ हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है|
Tags:    

Similar News