MP News: मध्य प्रदेश के जावद में रतनगढ़ डीकन रोड पर बरेखन गौशाला के पास हुए हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार डीकन निवासी वीरेंद्र पालीवाल बाइक से डीकन की तरफ जा रहा था, तभी रास्ते में बाइक का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वीरेंद्र आधे घंटे तक मौके पर घायल पड़ा रहा, फिर रतनगढ़ निवासी रोहित ओझा व उसके साथियों ने घायल को अपने निजी वाहन से रतनगढ़ प्राथमिक चिकित्सालय पहुंचाया।
वहां से घायल को नीमच रेफर कर दिया, आधे घंटे तक 108 एंबुलेंस का इंतजार किया लेकिन परिषद की एकमात्र एंबुलेंस खराब हालत में पड़ी थी, जिससे घायल को समय पर उपचार नहीं मिल सका और डीकन परिषद की एंबुलेंस से घायल को नीमच लाया गया जहां उपचार के दौरान घायल की मौत हो गई।
हादसा कैसे हुआ इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन बड़ा सवाल यह उठता है कि अगर रतनगढ़ की एंबुलेंस समय पर पहुंच जाती तो शायद घायल को समय पर उपचार मिल जाता और उसकी जान बच जाती, लेकिन नगर परिषद की एंबुलेंस खराब हालत में पड़ी हुई है।