Indore: भारत की जीत के बाद दो पक्षों में बड़ा विवाद, पथराव के बाद पुलिस अलर्ट

Update: 2025-03-10 01:59 GMT
Indore इंदौर: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत की जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है. इसी बीच इंदौर के महू में भारत की जीत के बाद दो पक्षों में बड़ा विवाद हो गया है. इस विवाद के बाद पथराव और आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं, वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई है. मौके पर पुलिस मौजूद है और हालात को काबू में करने के लिए मोर्चा संभाल लिया है. भारत की जीत के बाद जश्न मना रहे जुलूस पर एक समूह ने पथराव कर दिया. उपद्रवियों ने वाहनों में तोड़फोड़ की और उसके बाद अब तक दो वाहनों और चार दुकानों को आग के हवाले कर दिया है|
जानकारी के मुताबिक भारत और न्यूजीलैंड मैच में भारत की जीत के बाद महू शहर में एक समूह विशेष ने जश्न के जुलूस पर पथराव कर दिया, जिससे तनाव का माहौल बन गया. दरअसल भारत की जीत के बाद महू शहर में युवाओं द्वारा हर्ष जुलूस निकाला जा रहा था. उक्त जुलूस शहर की जामा मस्जिद के सामने से गुजर रहा था. इस दौरान जामा मस्जिद के आसपास से एक समूह विशेष के कुछ लोगों ने जुलूस पर पथराव कर दिया. इस दौरान युवाओं में भगदड़ मच गई। इस घटना के बाद पूरे शहर में तनाव का माहौल बन गया।
दंगे के बाद युवा लाठी-डंडे लेकर चौराहों पर तैनात नजर आए। हालांकि देर रात तक प्रशासन ने पूरी तरह से स्थिति को संभाल लिया था।पुलिस अलर्ट पर है और भारी संख्या में फोर्स ने पहुंचकर पूरे इलाके को अपने कब्जे में ले लिया है।
Tags:    

Similar News