Betul: वेदिका फर्नीचर शोरूम में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

Update: 2025-02-20 05:53 GMT
Betul बैतूल: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के कालापाठा स्थित वेदिका फर्नीचर के शोरूम में बुधवार रात करीब 10 बजे अचानक आग लग गई, जिसके बाद नगर पालिका की फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को इसकी सूचना दी गई, सूचना मिलते ही बैतूल नगर पालिका की फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. नगर पालिका की दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया|
आग की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. जिसके चलते यातायात भी बाधित हो गया. फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. अनुमान लगाया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते यह आग लगी है|
Tags:    

Similar News