Bengaluru में ₹10 करोड़ से ऊपर के लग्ज़री घरों की बिक्री में 59% की बढ़ोतरी

Update: 2025-04-30 11:00 GMT

New Delhi नई दिल्ली:– बेंगलुरु के लग्ज़री हाउसिंग सेक्टर में बीते वित्त वर्ष (2024-25) में बढ़ोतरी दर्ज हुआ है। ₹10 करोड़ या उससे अधिक कीमत वाले घरों की बिक्री में 59% की वृद्धि हुई है, जिससे कुल बिक्री ₹1,000 करोड़ तक पहुंच गई। यह खुलासा इंडिया सोथेबीज़ इंटरनेशनल रियल्टी और सीआरई मैट्रिक्स की संयुक्त रिपोर्ट में हुआ।

पिछले साल ऐसे लग्ज़री घरों की बिक्री ₹627 करोड़ थी, जबकि इस साल यह बढ़कर ₹1,000 करोड़ हो गई। यूनिट के लिहाज़ से 51 मकानों के मुकाबले इस साल 78 लग्ज़री घर बिके। इनमें सबसे अधिक मांग ₹10-12 करोड़ की कीमत वाले अपार्टमेंट्स की रही।

रिपोर्ट के अनुसार, स्टार्टअप फाउंडर्स, हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स (HNIs), CXOs और प्रवासी भारतीय इस ट्रेंड को आगे बढ़ा रहे हैं। प्रमुख इलाकों की बात करें तो हेब्बल से सबसे ज़्यादा बिक्री (22%) हुई, वहीं वॉल्यूम के हिसाब से 19% घर वहीं बिके


Tags:    

Similar News