Ranchi.रांची। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा लगाए गए उन आरोपों को सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का प्रयास बताया है, जिसमें उन्होंने अपनी जान को खतरा होने और सरकार द्वारा झूठे मामले में फंसाए जाने की आशंका जताई है।झामुमो महासचिव और प्रवक्ता विनोद पांडेय ने इसे हास्यास्पद और निराधार तथा राजनीति से प्रेरित बताया है।
उन्होंने कहा कि इस तरह के सतही और निराधार आरोप लगाने से पहले उन्हें अपनी गरिमा और जिम्मेदारी का ख्याल रखना चाहिए।विनोद पांडेय ने कहा कि ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बढ़ती लोकप्रियता से वे हताश और निराश हैं। जब सरकार भ्रष्टाचार और घोटालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती है, तो मरांडी परेशान हो जाते हैं। वे एंटी करप्शन ब्यूरो को सवाल भेजने लगते हैं।