Jharkhand : बिजली गिरने से दो युवकों की दर्दनाक मौत, मातम पसरा

Update: 2025-09-05 05:26 GMT
Jharkhand झारखंड: झारखंड के धनबाद में गुरुवार शाम बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना जिले के सिंदरी के मनोहरटांड़ में हुई। मृतकों की पहचान रोहित महतो और उत्तम मल्लिक के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम काफी तेज बारिश हो रही थी। बारिश से बचने के लिए दोनों युवक एक मंदिर में गए थे।
इसी दौरान अचानक बिजली गिरी, जिससे दोनों बुरी तरह झुलस गए। आनन-फानन में दोनों युवकों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद दोनों परिवारों में चीख-पुकार मच गई।
Tags:    

Similar News