Jharkhand: बड़ा हादसा, आयरन फैक्ट्री में विस्फोट से चार मजदूरों की मौत, अफरा-तफरी
Jharkhand झारखंड: झारखंड के हजारीबाग में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां एक लोहे की फैक्ट्री में भट्ठी फटने से चार से ज़्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका है। घटना के बाद फैक्ट्री के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हादसे में कई मजदूर घायल भी हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना हजारीबाग के बरही इलाके की है। यहां शनिवार सुबह एक फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ। इस धमाके में चार से ज़्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका है। घटना की जानकारी मिलने के बाद फैक्ट्री के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई, लेकिन फैक्ट्री का गेट नहीं खोला गया।