Jharkhand : दिल दहला देने वाला हादसा, मंजर देख सहम गए लोग, 2 युवकों की मौत
Jharkhand झारखंड: झारखंड के खूंटी-चाईबासा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. इस हादसे के बाद पूरा इलाका दहशत में है. मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान मुरहू के कोनवा गांव निवासी विपिन बोदरा और सुजीत सोय मुरुम के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक से कोनवा गांव जा रहे थे, इसी दौरान कार और बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई|
हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और विपिन बोदरा का सिर धड़ से अलग हो गया. हादसा इतना भीषण था कि वहां मौजूद हर कोई सहम गया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई|