
x
रायपुर। CM विष्णुदेव साय आज बगिया जा रहे है। वे होली अपने गृहग्राम में मनाएंगे। X में सीएम साय ने लिखा, अन्याय और अधर्म पर सत्य एवं भक्ति की विजय के प्रतीक होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं!
कल तमिलनाडु के किसान मिले थे
साय ने बताया किसानों ने पारंपरिक रूप से धान और पान से बनी माला, रेड बनाना (लाल केला), आम, नारियल के पौधे और कटहल उपहार स्वरूप भेंट किए। किसानों ने हमारी सरकार की कृषि हितैषी नीतियों की जमकर सराहना भी की। यह प्रमाण है कि हमारी सरकार की दूरदर्शी नीतियों ने किसानों को न केवल आत्मनिर्भर बनाया है, बल्कि देशभर में एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। हमारी सरकार अन्नदाताओं को समृद्ध बनाने प्रतिबद्ध है।
Next Story





