कोडरमा: खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को झुमरी तिलैया में महाराणा प्रताप चौक से पूर्णिमा टॉकीज तक होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट और ठेलों का निरीक्षण किया। हंगर केव से 60 किलोग्राम फ्रोजन मोमो जब्त किए गए, जिन पर निर्माण और एक्सपायरी की तारीख नहीं थी।

जांच में स्पलैश में एक्सपायरी जूस, रॉयल केक में एक्सपायरी फूड कलर और हंगर केव में खराब ब्रेड मिली। मसाला जंक्शन, हंगर केव और स्पलैश के किचन में सफाई की कमी पर नोटिस दिए गए। कई संचालकों के पास फूड लाइसेंस नहीं मिला। स्पलैश और न्यू रॉयल बिरयानी हाउस के लाइसेंस में त्रुटियां मिलने पर सुधार के निर्देश दिए गए।
टीम ने अखाद्य रंगों से तैयार खाद्य सामग्री नष्ट कराई। कारोबारियों को एक्सपायरी, बासी और सड़ी सामग्री हटाने की हिदायत दी गई। अभियान में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अभिषेक आनंद और उमेश कुमार शामिल थे।
Tags: