आदित्यपुर : विभिन्न मांगों को लेकर अमलगम स्टील कंपनी के कामगारों ने किया गेट जाम
कांड्रा स्थित अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड कंपनी के कामगारों ने विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार सुबह 6 बजे से कंपनी गेट जाम कर दिया है.
न्यूज़ क्रेडिट : lagatar.in
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कांड्रा स्थित अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड कंपनी के कामगारों ने विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार सुबह 6 बजे से कंपनी गेट जाम कर दिया है. वहीं, प्रभावित विस्तावित समिति के सदस्यों का नेतृत्व पूर्व जिला परिषद सदस्य सुधीर महतो कर रहे हैं. काफी संख्या में कामगार कंपनी गेट पर जमा है और प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं. कामगारों का नेतृत्व कर रहे सुधीर महतो ने कहा कि कंपनी प्रबंधन ने कांड्रा क्षेत्र के विकास के लिए असंवेदनशील रवैया अपना रखा है. कंपनी आज तक इस दिशा में कोई अहम कदम नहीं उठा रही है. कई बार विभिन्न तरह के विकास कार्य को पूर्ण करने के लिए कंपनी प्रबंधन को आवेदन दिया गया. लेकिन स्थानीय लोगों और कामगारों के आवेदन को कंपनी ठंडे बस्ते में डाल देती है.