Srinagar श्रीनगर: श्रीनगर के पुराने शहर के नरेरा डंगरपोरा इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब घनी आबादी वाले ईदगाह इलाके में अचानक आग लग गई। तेजी से फैलती लपटों ने कुछ ही देर में कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही अग्निशमन और आपातकालीन विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं और तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि आग की सूचना मिलने के बाद साकिदाफर, एसएच पोरा, मुख्यालय, बाबदेंब और नौशेरा से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। अधिकारी ने बताया, "शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक 4 से 5 घर प्रभावित हुए हैं।