Jammu And Kashmir जम्मूकश्मीर : जांच के दौरान पुलिस को संदेह हुआ कि कुमार की पत्नी निशा देवी, उसकी भाभी कांता देवी और नरगेला गांव निवासी उसका बेटा जोगिंदर हत्या के पीछे मुख्य आरोपी हैं। पुलिस ने रविवार को बताया कि एक महिला को अपने पति की हत्या करने और शव को उधमपुर के चेनानी इलाके में एक बैग में भरकर फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसके अलावा पुलिस ने हत्या में भूमिका निभाने के आरोप में एक महिला और उसके बेटे को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि मामला गुरुवार को लड्डा गांव में पत्थरों के नीचे पड़े और दुर्गंध मारते एक बैग की बरामदगी के बाद प्रकाश में आया। जब इसकी जांच की गई तो पुलिस को इसमें सड़ी-गली अवस्था में एक पुरुष का शव मिला। बाद में उस व्यक्ति की पहचान चुलना-पंचरी निवासी रवि कुमार के रूप में हुई। जांच के दौरान पुलिस को संदेह हुआ कि कुमार की पत्नी निशा देवी, उसकी भाभी कांता देवी और नरगेला गांव निवासी उसका बेटा जोगिंदर हत्या के पीछे मुख्य आरोपी हैं। पुलिस ने बताया कि तीनों को हिरासत में ले लिया गया, जहां उन्होंने "व्यक्तिगत घरेलू विवाद" के कारण हत्या में शामिल होने की बात कबूल की।