कैलख रत्न पुरस्कार-2026 की तैयारियां तेज, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा होंगे मुख्य अतिथि
महंत रोहित शास्त्री ने कृषि निदेशक से की मुलाकात, समारोह में सहभागिता का आग्रह
जम्मू: श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट की ओर से सात दिसंबर को मिश्रीवाला स्थित मैजेस्टिक ग्रैंड रिजॉर्ट में वार्षिक कैलख रत्न पुरस्कार सम्मान समारोह एवं स्थापना दिवस आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मुख्य अतिथि होंगे।
इस वर्ष का ‘कैलख रत्न पुरस्कार-2026’ श्री रामजन्मभूमि मंदिर न्यास के न्यासी एवं पेजावर मठ के पीठाध्यक्ष विश्वप्रसन्नतीर्थ स्वामीजी महाराज को प्रदान किया जाएगा।
आयोजन की तैयारियों को लेकर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित शास्त्री ने जम्मू के कृषि निदेशक अनिल गुप्ता से मुलाकात की। उन्होंने समारोह में कृषि विभाग की सहभागिता और पांच प्रदर्शनी स्टॉल लगाने का आग्रह किया।
प्रस्तावित प्रदर्शनी में आधुनिक कृषि तकनीक, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, बागवानी, कृषि नवाचार और किसानों के लिए संचालित सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने का सुझाव दिया गया है।