कठुआ: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में संविधान दिवस के अवसर पर जिला पुलिस कार्यालय सहित सभी पुलिस प्रतिष्ठानों में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए गए। कार्यक्रम एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा की देखरेख में संपन्न हुए।

जिला पुलिस कार्यालय में आयोजित समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डीएसपी मुख्यालय सहित विभिन्न पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। सभी ने भारतीय संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के सिद्धांतों को बनाए रखने की शपथ ली।

कार्यक्रम के दौरान नागरिकों के अधिकारों की रक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में पुलिस की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया। पुलिसकर्मियों ने देश सेवा और संवैधानिक आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

उल्लेखनीय है कि भारतीय संविधान को 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत किया गया था, जबकि 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया था।

Tags: