Poonch: ड्रोन गतिविधियों को देखते हुए सुरक्षा उपाय सख्त

"पुंछ में अतिरिक्त बल तैनात"

Update: 2026-03-02 12:35 GMT

पुंछ: जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ की घटनाओं में वृद्धि होने को ध्यान में रखते हुए नियंत्रण रेखा से महज पांच-छह किलो मीटर दूर स्थित पुंछ नगर तथा आस पास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

जिसके चलते देर रात को सुरक्षाबलों की तरफ से सांझा गश्त एवं नाके लगाए जा रहे हैं। जिनमें एसओजी, पुलिस एवं सीआरपीएफ द्धारा आने-जाने वाले वाहनों की जांच करने के साथ ही वाहनों में सवारों के पहचान पत्र देखने के बाद ही उन्हें आगे बढ़ने दिया जा रहा है।

विशेष रूप से नियंत्रण रेखा से सटे क्षेत्रों की तरफ आने-जाने वाले वाहनों एवं लोगों की बारीकी से जांच की जा रही है।

Tags:    

Similar News