Kishtwar : सीआरपीएफ के जवान भी मारे गए, 200 से ज़्यादा लापता

Update: 2025-08-15 07:17 GMT
Kishtwar: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ ज़िले में एक दिल दहला देने वाली घटना के बाद मौतों के नए आंकड़े सामने आए हैं। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में अब तक 56 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें दो सीआरपीएफ जवान भी शामिल हैं। 100 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं और 200 से ज़्यादा लोगों के लापता होने की आशंका है।
चशोती गाँव मचैल माता मंदिर मार्ग पर स्थित है, जिसका इस्तेमाल श्रद्धालु बेस कैंप के तौर पर करते हैं। हादसे के वक़्त बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहाँ टेंट में ठहरे हुए थे। बादल फटने से अचानक आई बाढ़ ने किसी को संभलने का मौका नहीं दिया। गाँव की तस्वीरें देखकर ऐसा लग रहा है जैसे किसी ने धरती चीर दी हो। दूर-दूर तक मलबा बिखरा पड़ा है, जिसमें कार, बाइक और घर सब तबाह हो गए हैं।
Tags:    

Similar News