Jammu Kashmir : जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर पाकिस्तान की नापाक घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई है। इस दौरान 2 आतंकियों के मारे जाने की भी खबर है। उत्तरी कश्मीर के गुरेज सेक्टर में नौशेरा नॉर्ड के पास नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सेना ने गुरुवार को घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी, जिसके बाद दो आतंकी मारे गए।
अधिकारियों ने बताया कि आतंकी नियंत्रण रेखा पार कर घुसने की कोशिश कर रहे थे। तभी सतर्क जवानों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद हुई गोलीबारी में दोनों घुसपैठिए मारे गए। मारे गए आतंकियों और उनके समूह की पहचान अभी नहीं हो पाई है।सुरक्षा बलों ने और घुसपैठियों की मौजूदगी की संभावना को खारिज करने के लिए इलाके में व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।