Jammu Kashmir : पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की, लाखों की संपत्ति जब्त
Jammu Kashmir : जम्मू-कश्मीर पुलिस का नशा तस्करी के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी है। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में पुलिस ने आज कड़ी कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर की संपत्ति NDPS एक्ट के तहत जब्त की है।पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि जब्त की गई संपत्ति चौगाम उत्तरसू में स्थित है और यह बशीर अहमद मंटू की है। यह संपत्ति FIR नंबर 64/2022 के तहत 8/20-15 NDPS एक्ट केस में जब्त की गई है।
पुलिस ने बताया कि जब्त की गई संपत्ति में दो मंजिला घर, गायों का खलिहान और एक सुमो गाड़ी (JK03D-0475) शामिल है। इनकी कुल कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई है।प्रवक्ता ने कहा कि जब्त आदेश को कानूनी प्रक्रिया के अनुसार संबंधित अधिकारियों को भेजा गया है। अनंतनाग पुलिस मादक पदार्थों के कारोबार को खत्म करने और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिब