Jammu-Kashmir: जंगल में मिला शव, सेना का तलाशी अभियान जारी

Update: 2025-10-10 06:59 GMT
Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के दक्षिणी हिस्से से एक बड़ी खबर आई है। अधिकारियों ने बताया कि अनंतनाग जिले के कोकेरनाग इलाके के अहलान गडोले जंगल में गुरुवार को एक शव मिला। एक अधिकारी ने बताया कि तलाशी और बचाव अभियान के दौरान खोजी टीमों को जंगल में शव मिला।
उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान और मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। शव को चिकित्सा और कानूनी प्रक्रियाओं के लिए कब्जे में ले लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले खराब मौसम के कारण सेना के दो जवान लापता हो गए थे। सेना ने कहा था कि किश्तवाड़ रेंज में एक ऑपरेशन दल को पहाड़ी इलाके में बड़े पैमाने पर हिमस्खलन का सामना करना पड़ा था।
Tags:    

Similar News