महिला पर्यटक और पायलट घायल, कुल्लू के डोभी में पैराग्लाइडर क्रैश

Update: 2023-05-29 12:19 GMT
कुल्लू। जिला कुल्लू की डोभी क्षेत्र की पैराग्लाइडिंग साइट पर पैराग्लाइडर क्रैश हो गया। इसमें एक महिला पर्यटक सहित पायलट घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भर्ती किया गया। जानकारी के अनुसार आज दोपहर को डोभी की फ्लाइन पैराग्लाइडिंग साइट में पैराग्लाइडर ने उड़ान भरी। अचानक हवा में पैराग्लाइडर क्रैश हो गया, जिससे महिला पर्यटक और पायलट गिर गए। इस घटना में दोनों को चोटें आई हैं। दोनों घायलों को तुरंत उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया, जहां उपचार चल रहा है। वहीं, पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
Tags:    

Similar News