Una ऊना: स्वास्तिक आरोग्य नर्सिंग होम, नंगली, रोपड़ में स्टाफ नर्स के 20 और ओटी (तकनीशियन) के 2 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए साक्षात्कार 15 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय, ऊना में आयोजित किए जा रहे हैं। जिला रोजगार अधिकारी, ऊना, अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यताएँ एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग, डिप्लोमा ओटीटी और बीएससी ओटीटी हैं। आयु सीमा 21 से 40 वर्ष है।
उन्होंने बताया कि पात्र और इच्छुक उम्मीदवार अपने योग्यता प्रमाण पत्र, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट आकार के फोटो, अपने बायोडाटा की एक प्रति और मूल प्रमाण पत्रों के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 82890-30599 पर संपर्क करें। इसके अलावा, साक्षात्कार के लिए कोई यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।