ऐतिहासिक रिज मैदान पर होगा गणतंत्र दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम

Update: 2023-01-25 16:53 GMT
शिमला, 25 जनवरी : हिमाचल प्रदेश में गणतंत्र दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर होगा। कार्यक्रम में हिमाचल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ध्वजारोहण करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी मौजूद रहेंगे। 11:00 बजे यह कार्यक्रम शुरू होगा। सुरक्षा को लेकर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए है पुलिस ने 350 जवान स्पेशल ड्यूटी पर तैनात किए है। साथ ही एसपी ऑफिस के ऑफिसर भी इस दौरान फील्ड में रहेंगे।
एएसपी सिटी सुनील नेगी ने कहा कि शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर होने वाले राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम है। 4 सेक्टर में शहर को बांटा गया है। उन्होंने कहा कि एसपी ऑफिस के ऑफिसर भी इस दौरान फील्ड में तैनात होंगे। वहीं पुलिस के 350 जवान भी स्पेशल ड्यूटी देंगे।
बता दें कि रिज मैदान पर 11:00 राज्यपाल आएंगे। 11:02 मिनट पर ध्वजारोहण और राष्ट्रीय गान होगा। 11:05 पर परेड का निरीक्षण किया जाएगा। 11:10 मिनट पर मार्च पास्ट होगा। 11:20 मिनट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होंगे। इन कार्यक्रमों में झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र होगी। इसके अलावा स्कूली बच्चों द्वारा देश भक्ति के गीत भी पेश किए जाएंगे। कार्यक्रम में कई रंगारंग प्रस्तुतियां की जाएगी।
वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व अनुमान के अनुसार गणतंत्र दिवस पर बर्फबारी होने की संभावना है इसके लिए जिला प्रशासन ने पहले से ही तैयारियां कर ली है।
Tags:    

Similar News

-->