Solanसोलन: सोलन और शिमला जिले की सीमा पर शुंगल में फोरलेन परियोजना के निर्माणाधीन पुल के पिलर पर काम करते समय एक मजदूर की गिरने से मौत हो गई, जबकि 5 अन्य मजदूर घायल हो गए। घायलों को आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर घायल मजदूरों को फौरी राहत के तौर पर 5-5 हजार रुपये दिए, जबकि मृतक के परिजनों को राहत राशि देने के लिए दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार मृतक शुकर अहमद उधमपुर जम्मू-कश्मीर का रहने वाला था। घायलों में उबेद अहमद और अब्दुल करीम मूल रूप से जम्मू-कश्मीर और वीरी सिंह मूल रूप से धौलपुर राजस्थान का रहने वाला है। डीएसपी सोलन अनिल धौल्टा ने बताया कि मजदूर निर्माणाधीन पुल के पिलर की शटरिंग लगाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ।