नाहन: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने सिरमौर जिले के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में लघु उद्योग भारती की ओर से आयोजित समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने एक एंबुलेंस को जनसेवा के लिए समर्पित किया और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया।

राज्यपाल ने कहा कि औद्योगिक प्रगति के साथ सामाजिक जिम्मेदारी और मानव सेवा को भी प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने बताया कि देशभर में 7.47 करोड़ से अधिक पंजीकृत एमएसएमई इकाइयां 32 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान कर रही हैं।

उन्होंने संशोधित एमएसएमई वर्गीकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे छोटे उद्यमियों को कारोबार का विस्तार करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार सृजन के नए अवसर मिलेंगे।

राज्यपाल ने हिमाचल के औद्योगिक विकास में कालाअंब के योगदान की सराहना करते हुए क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया।

Tags: