Kullu कुल्लू: शीशा माटी की एक महिला की जहर निगलने से मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया था। अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान ज्योति (35) पुत्री अच्छर सिंह निवासी शीशा माटी जिला कुल्लू के रूप में हुई है। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने घटना की पुष्टि की है।
Tags: