Kangra: फिल्मी स्टाइल में कार से उतरकर खाई में कूदा शख्स

Update: 2025-06-15 04:08 GMT
Kangra कांगड़ा: नगरोटा बगवां के समीप सुनेहड़ पुल के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे शनिवार देर शाम एक व्यक्ति ने खाई में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पालमपुर की ओर से आ रही एक सफेद रंग की कार (नं. एचपी 96-2337) सड़क किनारे रुकी। कार से एक व्यक्ति उतरा और सड़क किनारे लगाए गए सीमेंट ब्लॉक पर चढ़ गया। सड़क किनारे सब्जी विक्रेताओं ने सोचा कि व्यक्ति सेल्फी ले रहा है।
जब उसके हाथ में मोबाइल नहीं दिखा तो सब्जी विक्रेताओं ने व्यक्ति को आगे न जाने के लिए कहा लेकिन व्यक्ति खाई में कूद गया। सब्जी विक्रेताओं ने शोर मचाया तो आसपास के घरों के युवा एकत्रित हुए और घायल व्यक्ति को डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा पहुंचाया गया। थाना प्रभारी एवं एसएचओ नवनीत सैनी ने बताया कि व्यक्ति की जेब से मिले पहचान पत्र के अनुसार परिजनों को सूचित कर दिया गया है। व्यक्ति का उपचार चल रहा है। व्यक्ति के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
Tags:    

Similar News