छत्तीसगढ़

आर्थिक तंगी से परेशान मजदूर ने किया सुसाइड

Nilmani Pal
15 Jun 2025 9:16 AM IST
आर्थिक तंगी से परेशान मजदूर ने किया सुसाइड
x
छग

कोरबा। रजगामार के नवाडीह जंगल में पेड़ पर एक ग्रामीण का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। रजगामार चौकी अंतर्गत नवाडीह गांव निवासी गोपीराम धनवार (46) बुधवार की शाम घर से निकला था।

उसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने नाते-रिश्तेदारों के यहां उसकी पतासाजी की लेकिन वह नहीं मिला। गांव के आसपास जंगल में खोजबीन करने पर वहां एक पेड़ पर उसका शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। परिजन ने रजगामार चौकी में सूचना दी। मृतक की तीन बेटी व एक बेटा है। वह खेती-मजदूरी करके परिवार चलाता था। आशंका जताई जा रही है कि आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण गोपीराम ने फांसी लगाई होगी।

Next Story
null