Himachal Pradesh: ढाबा मालिक पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Update: 2025-03-25 05:46 GMT
Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर के पास पुलघराट स्थित ढाबा मालिक पर हमले के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने ढाबा मालिक पर गोली चलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। इनकी पहचान आजम (20) और अजमल (24) के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई बताए जा रहे हैं। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के किराए के कमरे से देसी पिस्तौल और कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले दो युवक बाइक पर सवार होकर ढाबे पर आए थे और इस दौरान उनकी ढाबा मालिक प्रदीप गुलेरिया से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद युवकों ने गुस्से में आकर ढाबा मालिक पर गोली चला दी और फिर कैश बॉक्स से नकदी और ढाबे पर लगी एलईडी लेकर फरार हो गए थे। इस मामले की जांच के लिए एएसपी एलआर सचिन हिरेमठ की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया गया था।
Tags:    

Similar News