हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के मुलाजिमों को मिलेगा संशोधित वेतनमान
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के कर्मचारियों को राज्य सरकार के अन्य कर्मचारियों की तर्ज पर पहली जनवरी, 2016 से संशोधित वेतनमान दिया जाएगा।
न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के कर्मचारियों को राज्य सरकार के अन्य कर्मचारियों की तर्ज पर पहली जनवरी, 2016 से संशोधित वेतनमान दिया जाएगा। प्रदेश पर्यटन विकास निगम के निदेशक मंडल की 158वीं बैठक में यह निर्णय लिया गया। निदेशक मंडल के इस निर्णय से निगम के 1300 से अधिक कर्मचारियों को प्रति वर्ष 12.40 करोड़ रुपए का लाभ प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और यह सुनिश्चित किया है कि कर्मचारियों को उनका बकाया समय पर प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने इस वर्ष अप्रैल से जुलाई माह के दौरान 45.91 करोड़ रुपए की आय और लगभग 11.79 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया है।