Himachal Pradesh: नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई,चरस के साथ दो गिरफ्तार

Update: 2025-07-08 05:19 GMT
Himachal Pradesh: देहरा पुलिस जिला ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। मंगलवार 8 जुलाई को पुलिस थाना ज्वालामुखी ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 139 ग्राम चरस के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेंद्र कुमार पुत्र लज्जी राम निवासी खराबन पादर जिला मंडी और शरीफदीन पुत्र करमदीन निवासी सलीहर खांडिया जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि इन दोनों के पास चरस है, जिसके बाद ज्वालामुखी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इन्हें पकड़ लिया। दोनों आरोपियों से कुल 139 ग्राम चरस बरामद की गई है। पुलिस ने तुरंत कानूनी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में आगामी पुलिस कार्रवाई नियमानुसार अमल में लाई जा रही है।
एसपी मयंक चौधरी ने यह भी कहा कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि अगर उन्हें कोई भी संदिग्ध गतिविधि या नशे से संबंधित कोई भी जानकारी मिले तो वे तुरंत अपने नजदीकी पुलिस थाने में इसकी सूचना दें। जनता के सहयोग से ही नशे के इस अवैध कारोबार पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सकता है।
Tags:    

Similar News