Himachal Pradesh : श्री बाबा बालक नाथ मंदिर के लिए बनेगा मास्टर प्लान, बढ़ती भीड़ के कारण सुरक्षा बनी चुनौती

Update: 2025-04-30 03:28 GMT
Himachal Pradesh : हर साल श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सरकार ने उत्तर भारत के प्रसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध के लिए मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मंदिर प्रशासन फिलहाल मूलभूत सुविधाओं तक ही सीमित है, लेकिन सरकार चाहती है कि भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ठोस योजना बनाई जाए, जिसमें श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विश्वस्तरीय सुविधाओं का प्रावधान हो। आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ की घटना के बाद यह कदम उठाया गया है।
बाबा बालक नाथ मंदिर जिस पहाड़ी पर स्थित है, उस पर श्रद्धालुओं की भीड़ के साथ-साथ निर्माण का भार भी हर साल बढ़ रहा है। होटल, दुकानें और अन्य निर्माण कार्यों से पहाड़ी की स्थिरता प्रभावित हो रही है। इससे पहले भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की ओर से पहाड़ी को जमींदोज करने की संस्तुति की गई थी, लेकिन अभी तक इस दिशा में केवल समिति का काम ही हो पाया है। ऐसे में मास्टर प्लान में पहाड़ी की सुरक्षा और स्थिरता को प्राथमिकता देना जरूरी है।
Tags:    

Similar News