Jhanduta. झंडूता। झंडूता ब्लाक कांग्रेस की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने खिलाफ झंडूता में प्रदर्शन किया। इस दौरान ब्लाक कांग्रेस की ओर से झंडूता कांग्रेस पार्टी कार्यालय से एसडीएम ऑफिस तक विरोध रैली भी निकाली। इस रैली की अगवाई झंडूता ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विजय कौशल ने की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेक कुमार ने इस प्रदर्शन में विशेष रूप से शिरकत की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी। साथ ही झंडूता एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से
मुख्य चुनाव
आयुक्त के इस्तीफे की मांग की गई। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेक कुमार ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त की ओर से भाजपा नेताओं के ईशारे पर करोड़ों मतदाताओं के मत काट दिए गए। करोड़ों और मतदाताओं ने नाम मतदाता सूची के हटाने के भी प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मनमर्जी से मुख्य चुनाव आयुक्त की ओर से इस तरह की प्रक्रिया अपनाई गई है। जबकि अन्य चुनाव आयुक्तों द्वारा इस प्रकिया का विरोध जताया था, लेकिन इसके बावजूद भी मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा चुनाव आयुक्तों को अनदेखा कर दिया गया।

विवेक कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा मतदाता सूची से हटाए गए मतदाताओं के नाम को लेकर देश भर में आंदोलन शुरू किया गया है। देश की राजधानी दिल्ली में उग्र आंदोलन किया गया। लेकिन यहां पर भी केंद्र सरकार की मनमानी सामने आई। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा नेताओं की इस तरह की मनमानी सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल को जबरदस्ती हिरासत में लिया गया। वहीं, अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ भी कार्रवाई की गई, जोकि न्यायसंगत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की कार्यप्रणाली से देश की जनता अब भलिभांति अवगत हो चुकी है। अब भाजपा के बहकावे में जनता नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि कांगे्रस नेता राहुल गांधी द्वारा शुरू किया गया यह आंदोलन अब उग्र रूप धारण कर चुका है। भाजपा नेताओं की मनमानी पर आंदोलन के माध्यम से ही अंकुश लगाया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं से इस दौरान आह्वान किया कि कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा नेताओं की मनमानी और केंद्री सरकार की जनविरोधी नितियों को जनता तक पहुंचाएं। इस दौरान अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान ब्लाक कांग्रेस झंडूता ने पूर्व जिला परिषद सदस्य कांशी राम के निधन पर भी शोक जताया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने एक सच्चा सिपाही खोया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के साथ गहरी संवेदना जताई है।
Tags: