Himachal Pradesh: अटल टनल रोहतांग में हंगामा करने वाले पर्यटकों पर जुर्माना

Update: 2025-03-25 03:13 GMT
Himachal Pradesh: अटल टनल के अंदर हंगामा करने वाले पर्यटकों का पुलिस ने चालान काटा है। यह घटना पिछले रविवार की है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पिछले रविवार को लाहौल के सिस्सू में मैराथन का आयोजन किया गया था, जिसके चलते सिस्सू हेलीपैड पर पार्किंग की सुविधा न होने और सड़क के दोनों ओर बर्फ होने के कारण कुछ समय के लिए यातायात बंद करना पड़ा था। वाहन रुक-रुक कर चल रहे थे। इसी बीच पर्यटकों ने अटल टनल के अंदर अपने वाहन रोककर हंगामा किया।
मामला संज्ञान में आने पर कुल्लू पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 177 और 179 के तहत वाहन (नंबर डीएल-3-सीसीयू 3909) का 1500 रुपये का चालान काटा। उन्होंने बताया कि अटल टनल के अतिरिक्त सुरक्षा प्रभारी को टनल के अंदर लगातार गश्त करने के आदेश दिए गए हैं।
Tags:    

Similar News