Himachal: जल शक्ति विभाग के JE का संदिग्ध हालत में शव मिला, जांच में जुटी पुलिस
Himachal हिमाचल: तीसा में जल शक्ति विभाग के जेई का शव संदिग्ध हालत में मिला। जेई की मौत की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझ पाई है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार तीसा चंबा मुख्य मार्ग पर शरैला नाले के पास सुबह एक व्यक्ति मृत मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। पुलिस ने जांच शुरू की तो व्यक्ति की पहचान हो गई।
मृत व्यक्ति की पहचान जल शक्ति विभाग में जेई के पद पर तैनात नवीन कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को भी इसकी सूचना दी। साथ ही पुलिस मौके पर घटना की गहनता से जांच कर रही है। लेकिन अभी तक मौत की गुत्थी नहीं सुलझ पाई है। फिलहाल शव को दमकल विभाग और पुलिस ने नाले से बाहर निकाल लिया है। साथ ही पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। शव के पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के रहस्य से पर्दा उठ पाएगा। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।