देश के साथ अब विदेशों में भी खुशबू बिखेरेगी हिमाचल की ब्राउन बासमती, जानिए इसके औषधीय गुण
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के बायला गांव में उगाई जाने वाली बायला ब्राउन बासमती अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुशबू बिखेरेगी।
फाइल फोटो
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के बायला गांव में उगाई जाने वाली बायला ब्राउन बासमती अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुशबू बिखेरेगी। रियासत काल की औषधीय गुणों से भरपूर बायला प्रजाति फिलहाल विलुप्त होने की कगार पर है। इसकी महत्ता को देखते हुए कृषि विश्वविद्यालय पालमप़ुर बायला बासमती की जियो टैंगिंग करवाने जा रहा है। रसोई की शान रही बायला ब्राउन बासमती को वर्तमान में प्रोत्साहन न मिलने से ग्रामीणों ने इसकी पैदावार बंद कर दी थी। कुछ ही किसान इसकी खेती कर रहे हैं। वैज्ञानिकों ने परीक्षण कार्य भी आरंभ कर दिया है। ब्राउन राइस में प्रोटीन, मैग्नीशियम, पोटैशियम और फास्फोरस जैसे मिनरल पर्याप्त मात्रा में मौजूद होते हैं। अभी 50 हेक्टेयर भूमि पर एक सीजन में करीब 1500 क्विंटल बासमती की पैदावार अनुमानित है।