भारत मौसम विज्ञान विभाग : उत्तरी हरियाणा को हल्की राहत मिलने की उम्‍मीद

गर्मी से उत्तरी हरियाणा को आने वाले दिनों में राहत मिलने की उम्मीद है।

Update: 2022-05-09 03:48 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : गर्मी से उत्तरी हरियाणा को आने वाले दिनों में राहत मिलने की उम्मीद है। कम से कम तीन से चार दिन तापमान सामान्य के आसपास रहेगा।भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार उत्तरी हरियाणा में चार दिन दिन बाद यहां भी हीट वेव देखने को मिल सकती है।इसी प्रकार दक्षिण व दक्षिण पूर्व हरियाणा, इसी प्रकार पश्चिम व दक्षिण पश्चिम हरियाणा में दो दिन बाद ही हीट वेव का सामना करना पड़ सकता है।

मौसम खुश्क रहने से दिन के समय तापमान में वृद्धि देखने को मिल सकती है। इससे पहले प्रदेश में कुछ क्षेत्रों में दिन और रात्रि के तापमान में कमी देखी गई थी।अब फिर से धीरे-धीरे तापमान बढ़ रहा है। इसके साथ ही प्रदेश में 12 मई के आसपास एक और पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है।
Tags:    

Similar News

-->