Haryana हरियाणा: हरियाणा के पानीपत में युवक की हत्या कर शव खेतों में फेंकने का मामला सामने आया है। युवक रात से घर से गायब था, परिजनों के तलाश करने पर सुबह युवक का शव मिला। जिसके बाद सूचना पुलिस थाने में दी गई। परिजनों ने पड़ोसी पर हत्या का शक जताया है।पिता ने बताया कि उनका बेटा रात को 10 बजे घर से बाहर गया था। जिसके बाद काफी देर तक इंतजार किया, लेकिन वह वापस नहीं आया। बेटे को कई बार फोन भी किया लेकिन संपर्क नहीं हुआ।
जिससे बाद सूचना मिली की युवक का शव सरदारों के खेत में पड़ा है। घटनास्थल पर जाकर देखा तो बेटे मृत अवस्था में खेत में पड़ा था।
मृतक बेटे के शरीर पर चोट के निशान थे। उसके नाक, गले पर गंभीर निशान बने हुए थे। इसके अलावा घटनास्थल पर पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति की चप्पल और बाइक के टूटे हुए टुकडे भी बरामद हुए। जिससे बाद परिजनों ने युवक से पूछताछ की तो वह बातें बनाने लगा। हालांकि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।