रेवाड़ी: शेयर बाजार में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर साइबर ठगों ने प्रवीण कुमार से 1 करोड़ 41 लाख 50 हजार रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित ने BP Wealth कंपनी में डीमैट अकाउंट खुलवाकर अलग-अलग बैंक खातों में निवेश की रकम ट्रांसफर की थी।

आरोप है कि रकम निकालने की कोशिश करने पर उससे 10 लाख रुपये प्रोसेसिंग फीस मांगी गई। इस मांग के बाद उसे धोखाधड़ी का शक हुआ। शिकायत के मुताबिक, 3 से 20 नवंबर के बीच सात अलग-अलग खातों में रकम भेजी गई। साइबर क्राइम थाना रेवाड़ी पुलिस ने 26 नवंबर को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags: