हिसार: गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUST) के फिजियोथेरेपी विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. कालिंदी देव ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और टेलिरिहैबिलिटेशन पर नई पुस्तक लिखी है। उन्होंने शुक्रवार को पुस्तक की प्रति कुलपति प्रो. विजय कुमार को भेंट की।

'AI and Telerehabilitation in Physiotherapy: A Guide for Clinical Practice' नामक पुस्तक में डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए दूरस्थ फिजियोथेरेपी और पुनर्वास सेवाएं उपलब्ध कराने की तकनीकों पर जानकारी दी गई है।

कुलपति ने इस शैक्षणिक प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में AI और डिजिटल तकनीक का समावेश समय की जरूरत है। डॉ. देव के अनुसार, पुस्तक का उद्देश्य दूरदराज और सुविधाओं से वंचित क्षेत्रों के मरीजों तक बेहतर उपचार पहुंचाने में मदद करना है।

Tags: