जींद: हरियाणा के जींद जिले के जुलाना स्थित देवरड़ फाटक के पास रेलवे लाइन उतारते समय करंट लगने से 40 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजनगर निवासी राजेश के रूप में हुई है। मृतक के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने हाईड्रा चालक रोहताश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, राजेश ट्रक से हाईड्रा की मदद से रेलवे लाइन उतरवा रहा था। इसी दौरान रेलवे लाइन का एक सिरा ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन से छू गया। उस समय राजेश रेलवे लाइन का सिरा पकड़े हुए था, जिससे उसे जोरदार करंट लगा और वह बेसुध होकर गिर पड़ा।

अन्य मजदूर उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुलाना ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के बेटे सुमित ने आरोप लगाया कि हाईड्रा चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। जांच अधिकारी ओमबीर के अनुसार, शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Tags: